अंडर ग्राउण्ड विद्युत लाइन हुई फेल

घंटों मशक्कत करने के बाद भी नहीं मिला फाल्ट 

मथुरा। विद्युत विभाग द्वारा ठेके पर कराए जा रहे अंडर ग्राउण्ड विद्युत लाइनें बिछाने का काम विगत एक पखवाड़े से चल रहा है, जिसमें ठेकेदार द्वारा लापरवाही से लाइनें बिछाने के कारण जनरल गंज शंकर हाॅस्पीटल के सामने संतदास का टीला काॅलौनी में विगत दिवस लाइन चालू की गई लेकिन लाइन में अंदर ही फाल्ट होने के कारण पूरी काॅलौनी की बिजली गुल हो गई। काफी मशक्कत के बाद भी काम में लगी लेबर से बिजली सुचारू नहीं हो सकी। काॅलौनिवासियों में विद्युत विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। कल पूरी रात एवं आज पूरे दिन विद्युत न होने के कारण लोगों में पानी की समस्या व्याप्त हो गई लोग बिजली न होने के कारण गर्मी से परेशान हो गए हैं। समाचार लिखे जाने तक बिजली की समस्या यूं की त्यौ बनी रही। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti