मथुरा । पंचायती सुनारान सेवा समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वर्णकार समाज के कुल प्रवर्तक राजर्षि अंबरीश महाराज की जयन्ती आगामी 16 अक्टूबर को ट्रस्ट द्वारा संचालित श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित सौनी धर्मषाला के सभागार में परंपरागत धूमधाम से मनायी जावेगी। ट्रस्ट के मंत्री अमर सिंह वर्मा के अनुसार उक्त अवसर पर कार्यक्रम का आरंभ सांय 7.30 बजे से आरंभ होगा।





