मथुरा। वृन्दावन नगर में चल रहे कार्तिक मास एवं आगामी अक्षय नवमी व देवोत्थान एकादशी महोत्सव को मद्देनजर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने सफाई व्यवस्था को दुरूस्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सफाई निरीक्षकों की एक बैठक कैंप कार्यालय पर ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग को साफ-सुथरा बनाने के लिए निर्देश दिए। कैंप कार्यालय पर पालिकाध्यक्ष ने सफाई निरीक्षक अवधेष यादव, लिपिक राजकुमार और सफाई नायकों को संबोधित करते हुए चीरघाट पर अधूरे पड़े परिक्रमा मार्ग निमार्ण कार्य के स्थान पर बालू एवं मिटटी डालने के आदेश दिये जिससे कि परिक्रमार्थियों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पडे़। इस दौरान सफाई नायक धर्मेंद्र, राजू द्वितीय, धर्मेश, अनिल, राजू प्रथम, अषोक कुमार, जिम्मी, लक्ष्मण आदि उपस्थित थे।





