अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन में जिला एंव नगर कार्यकारिणी गठित

युवा ही देश एंव सर्वसमाज की पहचान- अजय कंात 

मथुरा। अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन जिला मथुरा का युवा सम्मेलन अतिथि भवन भरतपुर गेट पर आयोजित हुआ। जिसमें जिला एंव नगर कार्यकारिणी का गठन हुआ। सम्मेलन में आए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव प्रभारी उत्तर प्रदेश अजयकांत गर्ग ने प्रतुल गोयल एंव चिराग अग्रवाल को मनोयन प्रदान कर जिले व नगर कार्यकारिणी गाठित करवाई। इस अवसर पर अजयकांत गर्ग ने कहा की युवा ही देश एंव सर्वसमाज की पहचान है सम्मेलन का उददेश्य आने वाले समय में युवाओं को संगाठित कर सामाजिक व राजनैतिक जागृति लाने का है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रतुल गोयल एंव महामंत्री चिराग अग्रवाल ने अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें मुख्य रूप से अतुल गोयल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नितिन सर्राफ, हेमेन्द्र अग्रवाल राया, कैलाश सर्राफ वृंदावन, दिनेश गोयल, नितांशु अग्रवाल, उपाध्यक्ष, राहुल सर्राफ वृंदावन, गोपाल बसंल, गौरंाग सिंघल, राहुल अग्रवाल राया, गौरव जैन को मंत्री, अंकित बसंल को मीडिया प्रभारी, जितेन्द्र अग्रवाल मैदा वाले, अशोक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अजय गोयन्का, मनीष अग्रवाल को सलाहकार एंव विवेक बंसल, गोपाल गोयल, रोहित महावन, ललित बंसल, देवेश अग्रवाल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया एंव इसी के साथ गौरव अग्रवाल को राया नगर अध्यक्ष एंव अमित अग्रवाल को महामंत्री, कोसी से सुनील अग्रवाल को नगर अध्यक्ष व अजय जैन को महामंत्री, फरह से किशोर गोयल को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रतुल गोयल ने कहा की जल्द ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाऐ जा रहे स्वच्छ भारत अभियान को गति प्रदान करने के जिले भर में जागरूक अभियान चलाया जाऐगा। महामंत्री चिराग अग्रवाल ने कहा की युवा अग्रवाल सम्मेलन सम -समय पर सामाजिक कार्य करता आ रहा है और हमेशा करता रहेगा। युवा सम्मेलन का संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने किया एंव घन्यवाद अजय गोयन्का द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल टैन्ट वाले, नितिन सर्राफ, गौरंाग सिंघल, गौरव जैन, गोपाल बसंल, सुनील अग्रवाल, विभोर गोयल, प्रदीप अग्रवाल, राहुल सर्राफ, गोपाल गोयल, देवेश अग्रवाल, अंकित बसंल आदि उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti