अग्रसेन मेले की तैयारियां पूर्ण

मथुरा। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव पर बीएसए कालेज ग्राउण्ड में लगने वाले तीन दिवसीय मेले की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। अग्रसेन मेला मुख्य संयोजक अजयकांत गर्ग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर गुरूवार को प्रातरू 12 बजे से स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं संपंन होगी। रात्रि आठ गणेश वंदना के बाद रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुती होगी। जिसका प्रयोजक अग्रवाल क्लब परिवार है। 16 अक्टूबर शुक्रवार को माधवी दिवस के तहत कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। 17 अक्टूबर शनिवार को समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुती के साथ प्रतिभाजन एवं वरिष्ठ जन सम्मान के साथ अग्रसेन जयंती महोत्सव का समापन होगा। तीनों ही दिन प्रवेश पास के लक्की ड्रा सम्पन्न होगा। सभा के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र अग्रवाल दरवै वाले एवं आशीष अग्रवाल के अनुसार मेला पंडाल का आगरा के कारीगरों ने भव्यता प्रदान की है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti