राजकुमारों के चयन के लिए लाॅटरी ड्रा निकालता बच्चा एवं मौजूद
हैं अग्रवाल सभा के प्रधानमंत्री महावीर मित्तल, नरेन्द्र अग्रवाल दरवे
वाले तथा अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल आदि
मथुरा। श्री अग्रवाल सभा रजि. मथुरा के तहत 14 अक्टूबर को निकलने वाली
महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमारों का चयन आज लाॅटरी
पद्धति से किया गया। कुल 193 आवेदनों में से ड्रा द्वारा 18 राजकुमार के
स्वरूप बच्चों का चयन किया गया। शोभायात्रा मुख्य संयोजक राजीव गोयल
सर्राफ एवं मीडिया प्रभारी नरेन्द्र अग्रवाल दरवे वाले द्वारा दी गई
जानकारी के अनुसार राजकुमार के स्वरूप के लिए शुभम अग्रवाल, आयुष
अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, नवल बंसल, आयुष गर्ग, कृष्णनम अग्रवाल, कृष्ण
अग्रवाल, कान्हा अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, केशव अग्रवाल, कार्तिकेय
अग्रवाल, भव्य अग्रवाल, केशव अग्रवाल, सोम्या अग्रवाल, शौर्य अग्रवाल,
कृष्ण अग्रवाल, माधव अग्रवाल, एवं नमन अग्रवाल, चुने गए। मीडिया प्रभारी
नरेन्द्र अग्रवाल के अनुसार जिन बच्चों का राजकुमार के लिए चयन किया गया
है। उन सभी के लिए समिति द्वारा आकर्षक पोशाक की व्यवस्था, बच्चों के नाप
के अनुसार की गई है। जिससे बच्चे राजकुमारों के स्वरूप में आकर्षक दिखें
एवं लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनें। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष चै.
मुरलीधर अग्रवाल, विष्णु सर्राफ, सुरेश चंद काबली, प्रधानमंत्री महावीर
मित्तल, जयंती मुख्य संयोजक नवीन मित्तल, मेला संयोजक अजयकांत गर्ग, सहित
बड़ी संख्या में अग्रवाल सभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।





