अचानक कमर में दर्द के बाद युवक की मौत

मथुरा। घर से सुबह टहलने गये एक युवक की अचानक घर आने पर तबीयत बिगड़ी और कुछ ही पल में उसकी मौत हो गई। घटना शहर कोतवाली के बंगाली घाट क्षेत्र की है। यहां रहने वाले हेतराम का 25 वर्षीय पुत्र शैलेष आज सुबह घर से सदर बाजार क्षेत्र में टहलने गया था, जैसे ही वह टहलकर घर बंगाली घाट पहंुचा तो उसने परिवार के लोगों को बताया कि उसकी कमर में दर्द हो रहा है। इस शिकायत पर परिवार के लोगों ने उसकी कमर में मिट्टी का तेल मलकर लगा दिया। बताते हैं कि कुछ पल में युवक सो गया और फिर उठा ही नहीं। काफी देर बाद परिवार के लोगों द्वारा जगाने की कोशिश की गई लेकिन जब वह नहीं उठा तो उसे जिला अस्पताल लेकर आये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti