मथुरा। मौसम ने अचानक बदली करवट के बाद लोग शाम ढलते ही घरों में छिपते नजर आये। सुबह तड़के से ही आरम्भ बरसात ने बहुप्रतीक्षित सर्दियों का एहसास एक ही दिन में करा दिया। आसमान में दिन भर बादल छाये रहे। बीती रात्रि हुई वारिश से सर्दी का एहसास लोगों को हुआ तो लोगों ने गर्म कपड़े निकालने में भी देरी नहीं की। जनपद भर इस बारिश के बाद से ही ठण्डी हवाऐं चल रही है। रात्रि और भोर में ठण्ड बढ़ गयी। कम्बल रजाइयां भी निकल आयी। सूर्य देव दिन भर बादलों में छुपे ही रहे। धुन्ध का भी असार दिखाई दिया।





