टी-20 क्रिकेट टूर्नामेन्ट का हुआ शुभारम्भ
वृन्दावन। हजारीमल सोमानी नगर पालिका इण्टर कालेज के मैदान में टी-20 क्रिकेट मैच वृन्दावन प्रीमियर लीग का उदघाटन नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश गौतम के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि खेल हमें अनुशासन, एकता, भाईचारा एवं आगे बढने की प्रेरणा देते हैं। खेलों से शरीर स्वस्थ्य एवं मन प्रसन्न होता है। उन्होने कहा कि खेल में हमेशा एक पक्ष विजयी होता है तो दूसरा पक्ष पराजित। पराजित पक्ष को कभी विजयी पक्ष के प्रति ईष्र्या का भाव न रख कर कडी मेहनत करके भविष्य में विजयी होने का संकल्प व प्रयास करना चाहिये। उन्होने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलने पर सुखद अहसास होता है। आज सनराईज हैदाराबाद जिसके कप्तान माधव तथा मुम्बई इण्डियन के कप्तान सचिन के मध्य खेला गया। पालिकाध्यक्ष ने दोनो टीमों के खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर वृन्दावन सभासद विजयपाल, संजय सैनी, छोटू चैहान, बादाम सिंह, लक्ष्मण चैधरी, महेश, पाकी, मनीष, बलराम, श्याम, कन्हैया, शंकर, जितेन्द्र आदि लोग उपस्थित थे।





