अज्ञात चोरो ने लाखों रूपये का डीजल-पैट्रोल किया पार

कर्मचारियो को केबिन में बंद कर समर्सिबल से निकाल ले गये तेल

एक माह पूर्व में भी इस रोड पर हो चुकी है इसी तरह की वारदात

सौंख। मंगलवार की रात्रि सौंख-गोवर्धन मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर अज्ञात चोरों ने समर्सिबल लगाकर और सेंधमारी कर कई सौ लीटर डीजल-पेट्रोल पार कर दिया। घटना का पता सुबह चला तो पैट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारियो में हडकंप मच गया।

सौंख-गोवर्धन रोड स्थित गांव तसिया के निकट युगल सरकार पैट्रोल पंप पर मंगलवार की रात्रि अज्ञात चोरो ने कई सौ लीटर डीजल-पैट्रोल पार कर दिया। चोरी की घटना का पता तब चला जब सुबह सेल्स मैन ने किसी उपभोक्ता को डीजल देने के लिए मशीन चालू की और मशीन से डीजल नहीं निकला। बाद में पंप पर कार्यरत कर्मचारियो ने डीजल और पैट्रोल टैंक को चैक किया तो दोनों टैंक खाली मिले। इस पर पंप पर कार्यरत कर्मचारियो में हडकप मंच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहंुच गयी। इस बारे में पैट्रोल पंप संचालक ने बताया कि पूर्व में भी इस पैट्रोल पंप पर कर्मचारियो से मारपीट हो चुकी है। इसे लेकर कार्यरत कर्मचारी अंदर केबिन में सोने चले जाते हैं। रात्रि में चोरो ने केबिन को बाहर से बंद कर दिया और करीब एक हजार डीजल व 700 लीटर पैट्रोल अज्ञात चोरो ने पार कर दिया। इससे करीब 3 लाख रूपये के नुकसान होने की आशंका है। इस बारे में पुलिस को तहरीर दे दी गयी है। करीब एक माह पूर्व भी सौंख-गोवर्धन रोड पर गांव पैंठा के निकट पैट्रोल पंप इसी तरह से अज्ञात चोरो ने डीजल-पैट्रोल पार कर दिया था।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti