अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत पुत्र घायल

मथुरा। थाना गोबिन्द नगर क्षेत्र की कच्ची सड़़क पर शादी समारोह से लौट रहें बाइक सवार पिता पुत्र में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससें पिता की मौेके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुूलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं मृतक के पुत्र को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार रविकान्त खंडेलवाल पुत्र मनोहर लाल निवासी कच्ची सड़क लाल दरवाजा थाना गोबिन्द नगर अपने पुत्र देवेन्द्र के साथ वृन्दावन से शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहें थे कि छटीकरा चैराहा पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससें बाइक पर सवार पिता रविकान्त खंडेलवाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं वाइक चला रहा उनका पुत्र देवेन्द्र गंभीर रूप से घायन हो गय। घटना की सूचना पर पहुंची पुूलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को उपचार के लिए भेजा हैं। वहीं मृतक के शव का पंेचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti