बहन के घर से भान्जे के साथ स्कूटी पर लौट रहे थे घर
राया मथुरा मार्ग सैयद पर हुआ हादसा
मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र के राया मथुरा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी पर बैठे रिटारयर एडीजे की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि स्कूटी चला रहा भान्जा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रिटायर एडीजे भूदैव प्रसाद पुत्र भोला नाथ निवासी तत्वदर्शी वाटिका थाना हाईवें मूल निवासी सहपऊ हाथरस आज अननी बहन के घर नगला कराहरी से भान्जे रोहित के साथ स्कूटी से घर वापस आ रहे थे कि अभी स्कूटी राया मथुरा मार्ग स्थित सैयद के पास ही पहुंची थी कि पीछें से आ रहें अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी जिससें स्कूटी पर सवार सेवानिवृत एडीजे भूदैव प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई वहीं भान्जा रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देख आसपास के लोग घटन स्थल पर एकत्रित हो गये। जिन्होंने घटना की गंभीरता को देख स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं घायल भान्जे को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं।





