अज्ञात वाहन की टक्कर से वाइक सवार की मौत

मथुरा। थाना बरसाना क्षेत्र के नन्दगाॅव बरसाना रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नन्दगाॅव बरसाना रोड पर अज्ञात वाहन ने चालक ने आगे चल रही बाइक संख्या यूपी 85 एटी 9073 में टक्कर मार दी जिससें बाइक सवार मदन गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देख आसपास के लोगों ने घटना सथल पर पहुंच कर घायल की हालत गंभीर देख स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को ईलाज के लिए अस्पताल ले गई जहाॅ चिकित्सकों ने मदन गोपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के चाचा हरीशचन्द्र पुत्र रामजीलाल निवासी बुखरारी थाना कोसी ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्व पुलिस में दर्ज कराई हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti