अज्ञात वाहन से बाइक सवार मिस्त्री की मौत

अज्ञात वाहन से बाइक सवार मिस्त्री की मौत मथुरा । थाना जमुनापार से चंद कदमों की दूरी पर बीतीरात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मिस्त्री को रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज, परिजनों को सूचना दे दी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीतीरात संजय पुत्र चरन सिंह निवासी थाना जमुनापार गांव हयातपुर एक ट्रक मिस्त्री है, जो बीती रात में वर्कशाॅप से कार्य को समाप्त कर बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था कि बम्बा के निकट एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवारीजनों ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ थाना जमुनापार में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti