राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते कुं. नरेन्द्र सिंह एवं अन्य रालोद नेता
मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल के नेता कुँ. नरेन्द्र सिंह ने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने अपनी प्राथमिकतायें गिनाते कहा कि गोवर्धन को नगर पालिका और अड़ींग को टाउन एरिया का दर्जा दिलाया जायेगा। हमारे संघर्ष के चलते ही गोवर्धन को तहसील का दर्जा मिला है। उन्होंने किसानों को ओलावृष्टि, अतिवृष्टि और सूखा के साथ-साथ गोकुल बैराज के किसानों को मुआवजा दिलाने की बात कही। रालोद के निर्देशन में सारे कार्य किये जायेंगे। शहर में भूिमगत विद्युत केबिल और सीवरलाइन डालने के नाम पर सड़कों से निजात दिलाना हमारा कार्य होगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा बनवायी जा रही सड़कें बनने के साथ ही टूट रही हैं जिससे आम जनमानस व्यथित हैं। गोवर्धन में 18 घंटे बिजली नंदगांव, कोसी, सहार रजवाहा का सफल संचालन कर किसानों को राहत दिलायी जायेगी। यह भी हमारे संघर्ष में शामिल है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मथुरा को हैरीटेज सिटी घोषित किये जाने के बाद अड़ींग की गढ़ी को भी विकास की धारा से जोड़ा जाना चाहिये। इन सभी मांगों को लेकर रालोद के सभी नेताओं के साथ प्रभावी प्रयास किये जायेंगे। कुँ. नरेन्द्र सिंह ने बताया कि कांग्रेस छोड़कर बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव भानुप्रताप सिंह, करन ठाकुर और अनामधन्य तिवारी अपने साथियों के साथ रालोद की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार, प्रांतीय नेता चै. धर्म सिंह, नरेन्द्र सिंह एडवोकेट, भगत सिंह जादौन, यूनिस कुरैशी, कुशाग्रराज सिंह, चै. बदन सिंह, योगेश नौहवार सहित रालोद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।





