मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के ग्राम अड़ीग के बम्बा में एक युवक का शव मिला हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना सथल का निरीक्षण कर शव को बम्बें से वाहर निकालवाकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्वा अड़ीग के पास वम्बा में लोगों ने एक युवक का शव तैरता देखें तो क्षेत्रीयों लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पानी से वाहर निकलवाया तथा मृतक के शव की शिनाख्त सतीश के रूप में कराकर उसके परिजनों को घटना की सूचना को दी। सूचना पर मृतक के परिजन भी आ गये। और अपने पुत्र की हलांत देखकर दंग रह गये। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह दो दिन से गायब था और इसका शव बरामद हुआ हैं। परिजनों ने अपने पुत्र की हत्या कर शव यहाॅ फैके जाने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हुई हैं।





