अतिक्रमण को लेकर अधिकारियांे ने किया निरीक्षण

मथुरा। राया कस्बे में लगने वाले जाम की समस्या को लेकर आज एडीएम वित्त एवम राजस्व रविन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी महावन गरिमा सिंह, राया नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णकांत अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी रजनीश शर्मा, क्षेत्राधिकारी महावन सुरेन्द्र सिंह यादव, राया थाना प्रभारी अनिल कुमार ने पुलिस बल के साथ किया कस्बे का निरीक्षण किया जिसमे रोड पर लगने वाले खोमचे, ढकेल वालों को हटाकर रोडवेज बस स्टैण्ड में स्थान दिया गया। वहीं अतिक्रमण हटाते समय ढकेलो व दुकानों से भारी मात्रा में पाॅलीथिन भी की जब्त की गई। इस अवसर पर एडीएम रविन्द्र कुमार ने बताया कि जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क के बीच में डिवाइडर निर्माण कराया जायेगा। वही प्राईवेट वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था अलग से की जायेगीइस दौरान एडीएम और एसडीएम महावन ने ढकेल वालों को नियत स्थान पर अपनी ढकेलें लगाने का आदेश दिया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti