मथुरा। जनपद के महिला थानें में दहेज लाभी ससुरालीजनो से परेशान होकर पति सहित अन्य परिजनों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने दोनो मामलें दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रमेश चन्द्र पुत्र सुमेराराम निवासी जनरलगंज सन्त बाबा टीला होलीगेट मथुरा ने अपने पुत्री प्रियंका के पति भूरी सिंह पुत्र बाल मुकुन्द निवासी जलेसर रोड अजय नगर कालौनी टेडी बागिया थाना खन्दोली आगरा के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दहेज में दो लाख रूपयें व एक कार नहीं लाने पर मारपीट कर घर से निकाल देने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। वहीं दूसरी रिपोर्ट श्रीमती मीना शर्मा पुत्री श्याम सुन्दर निवासी डीग अडडा गोवर्धन मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति नवनीत पुत्र मदनलाल निवासी 6263 गोनोर रोड गुरू कालौनी राधाकृष्ण मन्दिर खो नागोरी एन जयपुर राजस्थान सहित 6 अन्य ससुरालीजनों के विरूद्व दहेज में 10 लाख रूपयें व एक बुलेरों गाड़ी की माॅग पुरी नहीं करने पर मारपीट कर घर से निकाल देने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं।





