
अत्याधुनिक पंजीकरण कैम्प में यमुना भक्त
मथुरा। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध रंगनाथ मन्दिर के ब्रह्मोत्सव के अवसर पर आयोजित मेले में यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा राघव भारद्वाज व लकी पंडित के नेतृत्व में यात्रा पंजीकरण कैम्प लगाया गया। इस कैम्प में अभियान द्वारा बडी प्लाज्मा स्क्रीन के माध्यम से अभियान की डाॅक्यूमेन्ट्री दिखाई गई साथ पदयात्रा में सम्मिलित होने वाले भक्तों के पंजीकरण फार्म भरें गये। इस अवसर पर वृन्दावन नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश गौतम भी कैम्प पर पहुॅचे और उन्होने पदयात्रा में सम्मिलित होने का पंजीकरण कराया। सैकड़ो की संख्या में लोगो द्वारा पंजीकरण कराया गया। ब्रजवासी तीर्थपुरोहित पण्डा सभा के अध्यक्ष नन्द कुमार पाठक ने अपने समस्त पदाधिकारियों के साथ यात्रा में चलने का पंजीकरण कराया। इस अवसर पर उद्यन शर्मा, योगेन्द्र ब्रजवासी, ब्रजेश गुप्ता, सुजीत वाष्र्णेय, शाहरूख खान आदि उपस्थित रहे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS