अधिवक्ताओं की हड़ताल 16 तक बढ़ी

मथुरा। जनपद की महावन तहसील में अधिवक्ताओं के चैम्बर तोड़े जाने तथा दो अधिवक्ताओं के विरूद्व पुलिस द्वारा झूठें मुकदमें दर्ज कर लेने के विरोध में अधिवक्ताओं की पिछलें कई दिनों से चली आ रही हड़ताल के बाद भी पुलिस व प्रशासन द्वारा सुनवाई नहीं होने से कुपित मथुरा बार के अध्यक्ष ने जिलाधिकारी व एसएसपी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया वहीं अधिवक्ताओं की चली आ रही हड़ताल को अब 16 अगस्त तक वढ़ाने का निर्णय लिया गया हैं। मथुरा बार एसोसियेशन दो अधिवक्ताओं के विरूद्व पुलिस प्रशासन द्वारा झूठी शिकायत पर बिना जाॅच किये अधिवक्ताओं के विरूद्व संगीन मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर लिये जाने तथा महावन प्रशासन द्वारा सात अधिवक्ताओं के चैम्बर तोड़ें जाने के विरोध् में कई दिन से हड़ताल में चल रहें हैं। लेकिन जिला प्रशासन उनकी किसी बात को सुनने को तैयार ही नहीं हैं। जहाॅ पुलिस दोनो घटनाओं पर चुप्पी साध्े हुए है वहीं जिला प्रशासन भी चैम्बर तोडें जाने की घटना पर मौन साधे हुए हैं। कई दिनों से हड़ताल पर रहनें के बाद भी पुूलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं होने से आक्रोसित अधिवक्ताओं ने बैठक कर जिलाधिकारी व एसएसपी कार्यालय के सामने धरना देकर अपना आक्रोश प्रकट किया वहीं अधिवक्ताओं के विरूद्व फर्जी रिपोर्ट को निरस्त व चैम्बरों को पुनः बवाने की माॅग पुरी नहीं होने के चलते आगामी 14 अगस्त तक हड़ताल पर रहनें का एलान किया गया वहीं 16 अगस्त को 12 बजें जनरल हाउस की बैठक बुलाने के बाद आगे की रणनीति बनाने का एलान किया हैं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti