मथुरा। गत दिन वृंदावन के रूक्मणी बिहार में एक लड़की और उसके दो साथियों ने एक वकील विजय किशोर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की जिससे वह घायल हो गया। बताया गया कि सात नवम्बर को विजय किशोर गोस्वामी जब रूक्मणी बिहार में था तभी तन्नु चैहान पुत्री जगपाल निवासी कान्हा माखन स्कूल के पास वृंदावन आदि दो लोगों व एक अज्ञात व्यक्ति ने विजय को गोली मार दी जिससे वह जख्मी हुआ है। उसके पिता सनातन किशोर निवासी मदनमोहन मंदिर ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं थाना कोसीकला अन्र्तगत गांव लालपुर में नामजद सहित आठ लोगों ने घर में घुसकर योगेन्दर सिंह में रोट मारकर उसे घायल कर दिया और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की एक माह पूर्व हुई घटना की रिपोर्ट ऊदल सिंह निवासी लालपुर कोसीकलां ने राजू पुत्र अमीचंद आदि आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।





