अधिवक्ता की पत्नी व बेटी की हत्या के विरोध में बार ने डीएम को दिया ज्ञापन

मथुरा। आगरा में बदमाशों ने घर में घुसकर अधिवक्ता की पत्नी व बेटी की हत्या किये जाने के विरोध में आज जनपद के अधिवक्ताओं ने भी काम बन्द हड़ताल कर अपना विरोध व्यक्त किया तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम एक ज्ञापन देकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की माॅग की। 

मिली जानकारी के अनुसार आगरा में विगत दिवस बदमाशों ने अधिवक्ता के घर में घुसकर जमकर लूटपाट की तथा घर में मौजूद अधिवक्ता की पत्नी व उसकी बेटी के विरोध करने पर उनकी हत्या किये जाने की घटना के विरोध में जनपद की बार ऐसोसियेशन मथुरा के अध्यक्ष विजयपाल तौमर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने आज सर्वप्रथम कार्य बहिष्कार किया। उसके उपरान्त नारेवाजी करते हुए एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा जहाॅ अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी राजेश कुमार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम एक ज्ञापन सौपतें हुए दोषी हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की माॅग की।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti