
बाइक सवारों दो युवकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम
राया। अलीगढ से मथुरा की ओर आ रही बुद्वविहार डिपो की अनुबन्धित बस ने आगे चल रही बाइक में जोर से टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवारों बुरी तरह घायल हो गये घायलों को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गयी। पुलिस ने शवों को पंचनामें के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
प्राप्त विवरण के अनुसार अलीगढ से मथुरा की ओर तेज और अनियंत्रित गति में जा रही बुद्ध विहार डिपो की बस संख्या यू0 पी0 81 ए एफ 7263 नेे थाना क्षेत्र राया के अन्तर्गत कोयल फाटक के पास आगे चल रही एक बाइक अपाचे संख्या यू0 पी0 85 ए सी 9768 को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक पर सवारों दौनों को कई फीट दूरी के लिए उड़ा दिया। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुॅची पुलिस ने दौनों घायल युवकों बाहिद पुत्र अयूव निवासी मौ0 व्यापारियान और कपिल पुत्र अनवर निवासी मौ0 व्यापारियान को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया जहाॅ उपचार के दौरान दौनों घायलों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के परिवारों में कोहराम मच गया है। जहाॅ उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पंचनामें के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS