मथुरा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा का राया में आयोजित कार्यक्रम में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। सपा के नगर अध्यक्ष चुने जाने की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथियों का चांदी की अंगूठी व तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि वे सच्चे सिपाही की तरह पार्टी के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर पंकज शर्मा, योगेश वाष्र्णेय, कोमल, वीरपाल, नरेश भट्ट, श्याम मोहन वर्मा, सुनील व राजू आदि मौजूद रहे।





