फॉक्स स्टार स्टूडियो और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की होम प्रोडक्शन फिल्म ‘फिल्लौरी’ अगले साल 31 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग पंजाब में की गई है और इसमें दिलजीत दोसांझ, सूरज शर्मा, मेहरीन पीरजादा और अनुष्का हैं। अनुष्का ने ट्विटर पर इस खबर की घोषणा करते हुए लिखा, ‘‘मेरे पास आपके लिए एक खबर है। ‘फिल्लौरी’ 31 मार्च 2017 को रिलीज होगी।’’ फिल्म निर्माताओं की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, ‘‘हमें ‘फिल्लौरी’ की रिलीज की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह एक रोमांटिक ढेर सारे देसी रंगों से भरी रोमांटिक फिल्म है। फिलहाल फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है।’’ अनुष्का के प्रोडक्शन बैनर ‘क्लीन स्लेट फिल्म्स’ और फॉक्स स्टार स्टूडियो ने मिलकर फिल्म का निर्माण किया है।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
मथुरा में दो मंत्रियों की प्रतिष्ठा है दांव पर, 10 मार्च को होगा फैसला
आर्थिक सर्वेक्षण 2017-18: मध्यावधि में रोजगार, शिक्षा व कृषि क्षेत्र पर फोकस के आसार
आईएफएफआई 2017: ‘120 बिट्स पर मिनट’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म, बिग बी सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्म व्यक्तित्व