अनोखे ढंग से दिवाली मनाएंगे विंदू दारा सिंह

मुंबई। फिल्म और टी वी अभिनेता विंदू दारा सिंह दिवाली में पटाका जलाने से ज्यादा दिया और लाइट लगाकर दिवाली मनाने में ज्यादा ख़ुशी अनुभव करते है। इस साल महाबलेश्वर से भावेश भाटिया और उनकी पत्नी द्वारा बनाए हुए दिया इत्यादि लाया है। उसी को जलाकर और लाइट जलाकर और मिठाई इत्यादि खाकर दिवाली मनाएंगे। दिवाली के बारे में विंदू दारा सिंह कहते हैं, " महाबलेश्वर के भावेश भाटिया और उनकी पत्नी के जीवन में रौशनी नहीं है , फिर भी वे लोग हमारी ज़िन्दगी में रोशनी भरते हैं। हमे भी कुछ इस तरह का काम करना चाहिए। आज हम फटाके फोड़कर पर्यावरण को ख़राब करते हैं और अपनी ही तबियत ख़राब करते हैं। हमे इसे कम करना चाहिए। उसके बदले किसी ज़रूरतमंद की मदद करनी चाहिए।मेरी तरफ से सभी लोगों को दिवाली की शुभकामनाएँ।"

S.B.Sharma

(P.R.O.)


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti