अनोखे लाल पांडे का निधन

बल्देव। राष्ट्रीय इंटर कालेज के प्रवक्ता डा0 अनोखेलाल पांडे का बीती रात निधन हो गया। उनकी उम्र 61 वर्ष थी। उनका अंतिम संस्कार खडैरा घाट स्थित यमुना पर किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र नीरज पांडे ने दी। श्री पांडे के आकस्मिक निधन से कस्बा व शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है। उनके चिर-परिचित व शुभचिंतकों का उनके आवास पर आकर ढांढस बंधाने का दौर जारी है। स्व0 पांडे ब्रजभाषा के प्रसिद्ध लेखक व कवि थे। उनके निधन पर बल्देव चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा, बलभद्र शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु महाराज, मंदिर रिसीवर राम कटोर पांडे, युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा, उद्योगपति मनीष कौशिक, मेरूकांत पांडे, अरूण पांडे आदि ने शोक संतृप्त परिवार को दुःख की घडी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti