अन्तरराष्ट्रीय स्वंय सेवक दिवस पर यमुना रक्षक दल की टीम ने दिल्ली के कुलसिया घाट पर की यमुना की सफाई

 

आज दिनांक 14 दिसम्बर को यमुना रक्षक दल की टीम ने दिल्ली पहुँचकर कुलसिया घाट पर यमुना नदी की सफाई की। इस सफाई अभियान में कई काॅलेज व स्कूलों के विधार्थी तथा हजारों लोगों ने भाग लिया। इसके पश्चात् यमुना रक्षक दल के सभी कार्यकर्ता व सभी यमुना भक्तों नें दिल्ली के सबसे बड़े नालें व सबसे गन्दे नाले नजफगढ़ नाला पर धरना दिया। सत्याग्रह में दिल्ली समेत पलवल व मथुरा के लोगों ने भी भाग लिया। सन्त जयकृष्ण दास जी ने बताया कि  नजफगढ़ नाला दिल्ली का सबसे बड़ा नाला है इसी नाले का गन्दा जल मथुरा व वृन्दावन तथा आगरा पहुँचकर यमुना नदी के जल को विषैला बना रहा है। मथुरा के लोंगों का जीवन खतरें में हैं। ब्रज के सभी यमुना नदियों का इस नालें के कारण जहर हो गया है।  नजफगढ नालें का पानी अत्यन्त काला व विषैला है। इस विषैले जल को पीकर पशु-पक्षी मर रहें हैं। ़ सन्त ने कहा कि मह वजीराबाद से आखला बन तक यमुना दी का सर्वे करेंगे।

इस मौके पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हरदयाल कुशवाह, घर्मवीर प्रभाकर, प्रमाद रवि, अनिल चैधरी, नरोत्तम, नदीम खाँ, पुरूषोत्तम, शिकुमार प्रेमी, मन्सूरी जी, मथुरा ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, हुकुम सिंह जी, राधेश्याम भगत जी, बच्चू सिंह जी सिहाना, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti