अन्याय के खिलाफ टैम्पो चालकों का प्रदर्शन

 

मथुरा। गोवर्धन मार्ग पर चलने वाले टैम्पो चालकों ने आज बुधवार थानाध्यक्ष गोवर्धन को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया और कहा कि ये लोग टैम्पो चलाकर परिवार का पालन कर रहे हैं। समय पर टैक्स देते हैं और परमिट, बीमा सहित वैध तरीके से जतीपुरा, गोवर्धन, आन्यौर आसपास के क्षेत्रों में सवारियों को पंहुचा रहे हैं लेकिन गोवर्धन में मोटरसाईकिल रिक्शा व जुगाड़ तथा ईरिक्शा जिनपर न तो परमिट हंै और न बीमा और ड्राइविंग लाइसैंस, ये फर्जी तरीके से बाइक में रिक्शा लगवाकर गोवर्धन व आसपास चला रहे हैं। ये डग्गेमारी करते हैं। आठ-दस सवारियां बैठाते हैं और दुर्घटना के बाद भाग जाते हैं। कोई निशान न होने के कारण ये पकड़े भी नहीं जाते हैं। प्रशासन की देखरेख में यह धंधा फलफूल रहा है। इनकी चैकिंग भी नहीं होती। इससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है इसीलिए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाये। ज्ञापन देने वालों में अशोक, रवि सिंह, देवेन्द्र शर्मा, प्रेम सिंह, सुरेश, घनश्याम, संजय, लाखन सिंह, जगदीश, जितेन्द्र, टिल्लू, ब्रजबिहारी आदि मौजूद थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti