अपनी शादी की तस्वीरें बेचने जा रही है प्रीति जिंटा!

अपनी शादी की तस्वीरें बेचने जा रही है प्रीति जिंटा!बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने कुछ दिनों पहले अमेरिकी कारोबारी गुड जीन इनफ से शादी रचाई थी। इस अभिनेत्री की शादी की एक भी फोटो सार्वजनिक नहीं हुए। प्रीति जिंटा ने महाराष्ट्र के सूखा पीडित किसानों की मदद की बात कही है। प्रीति ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि मैं शादी की तस्वीरों को बेचूंगी। अभी ऐसा नहीं हुआ है। अगर मैं ऐसा करुंगी तो तस्वीरों से मिलने वाले पैसों को महाराष्ट्र के किसानों को दान कर दूंगी।

 

प्रीति जिंटा ने आईपीएल को लेकर हो रहे विवाद पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, आईपीएल लोगों के लिए आसान निशाना बन गया है। टीम मालिक पानी की सप्लाई करने और दान देने के लिए राजी है। मैच शिफ्ट करने से समस्या का हल नहीं होगा। जब वह आईपीएल में अपनी टीम के साथ रहती है तो कहा जाता है कि उनके पास फिल्में नहीं है। अब मेरे पास दो फिल्में भी है। आईपीएल मेरे बिना भी चल सकता है।

 

प्रीति ने बताया कि वे सन्नी देओल के साथ भैय्याजी सुपरहिट फिल्म कर रही है। इसमें वे पटाखा लडक़ी का किरदार निभा रही है। ये यूपी की लडक़ी का किरदार है। प्रीति ने से जब शादी को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, मेरी शादी पानी के अंदर हुई। जीन ने शादी में जल अंडर सिंह का रोल निभाया।

 

 

 

साभार-khaskhabar.com

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login