अपनों से दूर वृंदावन के आश्रय सदनों में तनिष्क ने मनाया ‘मदर्स डे‘

मथुरा। शहर के कृष्णा नगर में खुला तनिष्क का भव्य शोरूम शहर में अपनी पहचान बना चुका है और अब वह समाजसेवा से जुड़कर शहर वासियों के दिलों से भी जुड़ रहा है। इसी दिशा मंे कार्य करते हुए तनिष्क परिवार ने वृन्दावन स्थित वृद्वाश्रम में वृद्व माताओं को कुछ खुशी ओर शान्ति के श्रण प्रदान किए। तनिष्क परिवार ने वहाँ जीवन व्यापन कर रही माताओं के साथ समय बिताया। तनिष्क के एडमिनिस्ट्रेशन हेड जुगल और उपस्थित बाकी सहकर्मियों ने माताओं से बात की और उनका हाल-चाल जाना। वृद्वाश्रम संभाल रही माता ने बताया कि वह सब वहाँ काफी समय से रह रही है। सभी को अपने परिवार से दूर होने का गम तो हमेशा ही सताता है पर अब वह सब की एक दूसरे का परिवार है। माताजी ने कहा कि सभी मिल जुलकर और प्यार से रहती है और एक दूसरे के दुख सुख बाँटती है। तनिष्क परिवार ने सभी के साथ दोपहर का भोजन किया और भिन्न प्रकार के खेल खेले और कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। सभी माताओं ने संयुक्त रूप से तनिष्क के इस प्रयास की सराहना की और उनका आभार प्रकट किया। जुगल कुमार ने उपहार स्वरूप माताओं को रोजमर्रा की जिन्दगी में उपयोग आने वाले उपहार जैसे साबुन, कपड़ा, तौलिया, टूथपेस्ट, टूथब्रश इत्यादि भेंट किये। जुगलकुमार ने कहा कि हमें इनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और सभी को इस तरह के प्रयास करने चाहिए जिसके द्वारा हम दूसरों को खुशी दे सकें। जितनी जिम्मेदारी हमारी अपने परिवार के प्रति बनती है उतनी की जिम्मेदारी उन लोगों के लिए भी जो परिवार से दूर है पर समाज का हिस्सा है। इस अवसर पर योगेश पचैरी, वंदना शर्मा, युगल किशोर व पूरी तनिष्क टीम उपस्थित थी। तनिष्क परिवार ने यह कहते हुए विदाई ली कि वह फिर आयेंगे उनसे मिलने और खुशी के पल बाँटने।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti