अपराध निरोधक समिति की आवश्यक बैठक सम्पन्न

 सिकरवार बने समिति के उपाध्यक्ष 

मथुरा। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति आगरा मंडल कार्यसमिति की आवश्यक बैठक तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला होलीगेट पर आयोजित की गई। जिसमें गत दिनों शहर में जवाहर बाग कांड में शहीद हुए एसपी सिटी एवं एसओ फरह को भावभीनी श्रद्घांजलि अर्पित की गई तथा एक पत्र के माध्यम से महामहिम राज्यपाल जो समिति में मुख्य संरक्षक भी है, को अवगत कराया जाएगा साथ ही इस मामले की सीबीआई या उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की जाएगी। आगरा मं्रडल के सचिव बालकृष्ण अग्रवाल ने बताया कि समिति की मथुरा जनपद कार्य समिति का गठन शीघ्र कर लिया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रप्रकाश सिंह सिकरवार का उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए माला पहनाकर व पटुका पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्रीसिकरवार को आगरा मंडल कार्यसमिति में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में संयुक्त गोपाल बसंल, उपसचिव राम नारायण पांडेय, प्रचार सचिव बॉबी गौतम, तहसील आदि मौजूद रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti