मथुरा। थाना हाईवे अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एटीवी कट के पास तीन माह पूर्व एक 14 वर्षीय लड़की को अपहरण करने का नामजद सहित चार लोगों ने प्रयास किया लेकिन लड़की की चीख पुकार सुनकर नामजद उसे छोड़कर भाग गये। न्यायालय के आदेश पर तीन माह बाद घटना की रिपोर्ट चैदह वर्षीय प्रियंका की मां मायादेवी पत्नी स्व॰ खुशीराम निवासी नरहौली ने पिंटू पुत्र रामबाबू निवासी गोपाल नगर हाईवे आदि चार के खिलाफ दर्ज करायी है।





