मथुरा। थाना हाईवे पुलिस एक युवती को बहला फुसला कर अपहरण कर ले जाने के आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस मामले में युवती के पीडि़त पिता द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि मथुरा के ही निवासी निशान्त, मुन्ना लाल, नितेश, गुड्डन, राॅकी, जाॅनी, अरूण, सुमन उनकी पुत्री नेहा ग्रेवाल को बहला फुसला कर उसका अपहरण कर ले गये है। थाना पुलिस को अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस ने उनकी खोज में अपनी तलाश तेज कर दी है। वहीं पूछने पर पुलिस ने बताया कि यदि आरोपी हाजिर नहीं होंगेे पुलिस को उनके खिलाफ कुर्की आदि की कार्यवाही भी करनी पड सकती है।





