अब नोटों पर होंगे गवर्नर रघुराम राजन के हस्ताक्षर

मुंबई : देश के तमाम स्थानो पर जाली नोटों का प्रसार को रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही 500 और 1,000 रुपये के नये नोट जारी करेगा। महात्मा गांधी सीरिज के इन नोटों पर गवर्नर रघुराम राजन के हस्ताक्षर होंगे और 'प्रिंटिंग इयर' की जगह पर 2014 छपा होगा।

 

रिजर्व बैंक ने कहा, 'केन्द्रीय बैंक जल्द ही 500 रुपये के नये नोट जारी करेगा, जिनपर दोनों ओर रुपये का नया प्रतीक चिह्न छपा होगा। इसके नंबरिंग पैनल में अंग्रेजी का अक्षर 'ई' इनसेट होगा। इसके अलावा 100 रुपये का नया नोट भी जारी होगा।' नए नोटों की बाकी डिजाइन महात्मा गांधी सीरिज-2005 जैसी ही रहेगी।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login