अभाविप के कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

अभाविप के कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती पर दी श्रद्धांजलिमथुरा । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महावन इकाई में स्थित शिवम इंस्टीटयूट काॅलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उनके चित्रपट पर माल्यार्पण किया और सभी कार्यकर्ताओं ने 147 वी जयंती पर पूर्ण रूप से सच्ची श्र(ाजंलि अर्पित की। इस मौके पर परिषद के छात्र नेता भानू प्रताप सिंह ने कहा कि गांधीजी हमेशा से राजनीति रूप से स्वतंत्रता विकसित व भारत की स्वच्छ छवि चाहते थे। वहीं बल्देव मोड़ रोड स्थित ग्राम गोपालपुर में हुआ जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जय जवान जय किसान के नारे के साथ किसानों एवं सैनिकों को राष्ट्रशक्ति के रूप में मान्यता दिलाने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया। इस मौके पर परिषद के संतोष परिहार ने कहा कि लाल बहाुदर शास्त्री बहुत ही सज्जन व्यक्ति थे। वे तड़क-भड़क से बहुत दूर रहते थे। इस मौके पर संतोष परिहार, अजय गौतम, दीपक सिंह, सौरभ पाठक, केके, देश बन्धू, सोनू शर्मा, गुरूचरन पारस, लवि गोयल, रवि, अमीश पाण्डेय, विनोद जुगेन्द्र, रूप किशोर, गौरव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।  


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti