मथुरा। कस्बा सौंख में विद्युत कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बिजली चोरी बदस्तूर जारी है। लेकिन कर्मचारियों को इससे कोई सारोकार नहीं है। लोगों का कहना है कि गत माह चले विद्युत चोरी अभियान के बावजूद कस्बा में अभी तक प्रभावशाली उपभोक्ताओं के पुराने मीटर नहीं बदले गये है। जबकि विभाग द्वारा इलेक्ट्रानिक मीटर मान्य किये जा रहे है। लेकिन कर्मचारियों के वरदहस्त के चलते प्रभावशाली लोग अभी तक पुराने मीटरों से काम चला रहे है। बताया जाता है कि पुराने मीटर में कम रीडिंग बनती है इसी कारण से ये उपभोक्ता कर्मचारियों से मिली भगत करके इन मीटरों को नहीं बदलने देते हैं।





