अमरनाथ विद्याश्रम के समर कैम्प में ले रहे छात्र विभिन्न खेलों का ज्ञान

मथुरा। प्रमुख शिक्षण संस्था अमरनाथ विद्याश्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न खेल विधाओं का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिये विशेष रूप से ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर आयोजित हो रहे हैं। इन प्रशिक्षण शिविरों में सैकड़ों की संख्या में बालक बालिकायें भाग ले रहे हैं। इस सम्बन्ध में विद्यालय के प्रधानाचार्य डा0 आदित्य कुमार वाजपेयी ने बताया कि 21 मई से 31 मई 2014 के मध्य विद्यार्थियों को पारंगत बनाने के लिये राष्ट्रीय खेल हाॅकी, संतुलन के साथ स्केटिंग व जिम्नास्टिक, क्रिकेट, मलखम्ब, बास्केटबाॅल, तैराकी, बैडमिण्टन आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन सभी प्रशिक्षण शिविरों में विद्यार्थियों को योग्य एवं कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनका मानना है कि हर बच्चे में प्रतिभा का भण्डार होता है, जिसे बाहर लाने के लिये सही मंच की आवश्यकता होती है, विद्या आश्रम परिवार बालक बालिकाओं को अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिये ऐसा ही मंच प्रदान करने की कोशिश कर रहा है ताकि इन प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास भी हो सके। उन्होंने बताया कि विद्या आश्रम में आयोजित सभी प्रशिक्षण शिविर उप प्रधानाचार्य डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में संचालित हो रहे हैं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti