अमर नाथ विद्या आश्रम के छात्रों ने जेईई-2014 में मारी बाजी

मथरा। अमर नाथ विद्या आश्रम के 10 छात्रों ने एक फिर से जेईई मेन 2014 (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) में विद्यालय का परचम लहराते हुये बाजी मारी है। अमर नाथ विद्या आश्रम के प्रधानाचार्य डा. आदित्य कुमार वाजपेयी ने जेईई मेन 2014 में सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं साधुबाद देते हुये बताया कि अमरनाथ विद्या आश्रम में बच्चों को जो उच्च संस्कार एवं आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जाती है। विद्यालय की इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुये इन सभी मेधावी विद्यार्थियों ने एक बार फिर से अमरनाथ विद्या आश्रम का परचम तो लहराया ही है साथ समूचे ब्रजमण्डल को भी गौरवान्वित किया है। डा. वाजपेयी ने बताया कि छात्रा भावना शर्मा, पारूल, रितु शर्मा, जागृति अग्रवाल, छात्र अंकुर गुप्ता, हिमांशु, लव कुमार, शैलेन्द्र कुमार, जय प्रकाश व दिव्यांश शर्मा ने अधिकतम अंक प्राप्त कर जेईई मेन 2014 की मुख्य परीक्षा में विशिष्ट स्थान बनाया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष से कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों को विद्यालय में ही प्रशिक्षित एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा विभिन्न स्पर्धा परीक्षाओं की तैयारियां करायी जा रही हैं। जेईई मेन 2014 की मुख्य परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले छात्र छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरूजनों एवं माता-पिता को दिया है। बच्चों ने बताया कि विद्यालय में गुरूजनों द्वारा मिले दिशा-निर्देश के अनुसार ही उन्होंने जेईई मेन 2014 को क्वालीफाइंग किया है। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य डा. अनिल कुमार, प्रशासनिक अधिकारी डा. अरूण कुमार, शैक्षणिक प्रभारी डा. अनुराग वाजपेयी सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने जेईई मेन 2014 परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को अनेकों उत्तम आशीर्वाद दिये तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti