अमर नाथ विद्या आश्रम में आयोजित हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

‘‘इंटरनेट - वरदान या अभिशाप’’ विद्यार्थियों ने रखे अपने तर्कसंगत विचार

मथुरा। अमर नाथ विद्या आश्रम सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में ‘‘इंटरनेट: वरदान या अभिशाप’’ विषय के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके पक्ष एवं विपक्ष में विद्यार्थियों ने अपने तर्कसंगत विचारों को बल देते हुये प्रस्तुत किया । अमर नाथ विद्या आश्रम के प्रधनाचार्य डा. आदित्य कुमार वाजपेयी ने अपने संदेश में वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों का उत्साहबद्र्वन करते हुये कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियांे में तर्क करने की क्षमता का विकास करना है ताकि विद्यार्थी अपने सही विचारों को उत्साहपूर्वक रख सकें। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को साधुबाद देते हुये उप प्रधानाचार्य डा. अनिल कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों ने जिस प्रकार से इण्टरनेट के सदुपयोग एवं दुरूपयोग के विषय पर अपने विचार रखे, उससे लगा कि दोनों ही पक्ष सही कह रहे हैं । उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में कम्प्यूटर तथा इण्टरनेट सम्बन्ध्ी जो जानकारी है, उससे वह आश्चर्यचकित रह गये । उन्होंने बताया कि जुलाई माह में कम्प्यूटर विभाग की गतिविधियों के अंतर्गत यह प्रतियोगिता आयोजित की गयी हैं तथा आगे भी कम्प्यूटर विभाग के द्वारा वार्ता व क्विज कम्पटीशन का आयोजन किया जायेगा, जिससे विद्यार्थियों की कम्प्यूटर नाॅलेज का विकास होगा । पूर्व में छात्र सूर्या वाजपेयी, सृष्टि खत्री, अदिति अग्रवाल, महिमा, यश भारद्वाज, शालिनी, निखिल शर्मा, कुमारी सुबोध, नीरूलता, वैभव शर्मा, विनायक चतुर्वेदी, प्रियंका अग्रवाल, योगेश शर्मा, आकृति व हिरवा ओझा ने इण्टरनेट के पक्ष में बोलते हुये कहा कि इण्टरनेट ज्ञान का भण्डार है, जिसके माध्यम से हम अपनी सभी प्रकार की परेशानियों का हल पा सकते है । विपक्ष में बोलते हुये विद्यार्थियों ने अनेकों तर्क प्रस्तुत करते हुये कहा कि लोग अपने आवश्यक कार्यों को छोड़ कर इण्टरनेट पर फिजूल में अपना अनमोल समय बर्बाद करते हैं, इण्टरनेट पर मनी लाॅण्डरिंग भी हो रही है, जिसके कारण लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है । यहां तक कि दुनियाभर में आतंकवादी भी इण्टरनेट का प्रयोग कर लोगों की जान ले रहे है, उससे लगता है कि इण्टरनेट मानवजाति के लिये वरदान कम अभिशाप अधिक बनता जा रहा है ।  वाद-विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में डा. अनुराग वाजपेयी एवं डा. नीता गर्ग ने विद्यार्थियों का उत्साहबद्र्वन किया । निर्णायक मण्डल ने पक्ष में महिमा तथा नीरूलता को प्रथम व द्वितीय स्थान दिया तथा विपक्ष में श्वेता भारद्वाज व रूचिता प्रजापति को द्वितीय स्थान दिया । वादविवाद प्रतियोगिता के विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया । कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र कुमार गोला तथा संयोजन सुनील तिवारी, अनुराग शर्मा, पंकज कालरा, राजेन्द्र वशिष्ठ, स्वाति कसेरा, पूजा सारस्वत, दिव्या दीक्षित ने किया ।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti