अम्बेडकर काॅलौनी में दिन दहाड़े फायरिंग से दहशत

एक सटोरिए सहित चार लोग घायल 

मथुरा। रिपोर्टिग पुलिस चैकी कृष्णानगर क्षेत्र अंर्तगत अम्बेडकर कालौनी मे आज दोपहर बाद एक सटोरिये के आंतक में हुयी फायरिंग के चलते सटोरिये सहित चार लोग गोली लगने से घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिये आगरा और अलीगढ़ रैफर किया गया है। इलाका पुलिस इसे मामूली विवाद बता रही है। फिलहाल मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है।

मिली जानकारी के अुनसार सौख रोड स्थित अम्बेडकर कालोनी मे धर्मपाल पुत्र विष्णु लम्बे समय से सट्टे की खाईबाडी का कारोबार करता है जिससे उसे पुहिलस का सरंक्षण प्राप्त है, बताते है कि आज मंगलवार सुबह पडौस मे रहने वाले गोपाली का माँ धर्मपाल के घर के सामने से गुजर रही थी तभी मलवे को लेकर हुये विवाद मे धर्मपाल के समर्थको ने गोपाली की माँ को मारपीट कर घायल कर दिया इसी से क्षुब्ध गोपाली लगभग साढे तीन बजे अपने समर्थको के धर्मपाल से वार्ता करने पुहचा तो दोनो पक्षो मे गर्मागर्मी के साथ फायरिंग हो गयी जिससे हडकम्प मच गया फायरिंग मे गोपाली का बेटा मनीश 18 वर्ष सटोरिये धर्मपाल 25 वर्ष उसकी माँ कमलेश 48 वर्ष व सोहन पुत्र सुखीराम निवासी रन्हेरा थाना गोडा अलीगढ घायल हो गये जिन्हे इलाज के लिये जिला अस्पताल लाया गया चारो घायल की दशा बिगडती देख मनीष, कमलेश व धर्मपाल को आगरा और सोहन को अलीगढ इलाज के लिये रैफर किया गया इस सवंध मे चैकी प्रभारी कृष्णानगर विनोद कुमार का कहना है कि वह मामले की तहकीकात मे लगे है और उन्हें नही मालूम कि धर्मपाल सटटे के कार्य मे लिप्त है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti