अरबपति की अपेक्षा ब्रजवासी आप प्रत्याशी को वोट दें- अनुज

मथुरा। आम आदमी पार्टी के युवा लोकसभा प्रत्याशी अनुज गर्ग ने मतदाताओं से चुनाव चिन्ह झाड़ू के आगे का बटन दबाकर उन्हें विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि मैं नेता नहीं अरविन्द केजरीवाल द्वारा देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरूद्व लड़ी जा रही लड़ाई का एक छोटा सा सामाजिक कार्यकत्र्ता हूँ। मेरे सामने यह चुनौती है कि मैं जनपद मथुरा के एैसे मतदाताओं का समर्थन पा सकूँ जो भ्रष्टाचार को देश से मिटाना चाहते हैं। हम सभी जानते है कि इस चुनाव में एैसे प्रत्याशी भी मैदान में है जो खरबों की सम्पत्ति के स्वामी है। मेरा मानना है कि इसीलिए ही यह चुनाव हाईजैक किया जा चुका है। मथुरा श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली है इसमें जन्म लेने वाले मतदाताओं की अग्नि परीक्षा होनी है कि वे भ्रष्टाचार और भयमुक्त मथुरा चाहते है या ग्लैमर की तड़क भड़क वाला या एैसा जो मथुरा की जनता की कद्र करना ही नही जानता हो। भाजपा के प्रभावशाली गुटांे व उनके नेताओं ने अपने प्रत्याशी को उसके हाल पर छोड़ दिया है और बुद्वजीवियों की उदासीनता से मथुरा का विकास अवरूद्व करने के प्रयास हो रहे हैं। इसीलिए मैं पूर्ण समर्पण भाव से मतदाताआंे से अपील करना चाहता हूँ कि वे गम्भीरता के साथ चिन्तन मनन करें कि उनके वोट का असली हकदार कौन है? उसे ही अपना वोट देकर मथुरा के विकास की बागडोर सौंपे। रोड शो व जनसम्पर्क में प्रत्याशी अनुज गर्ग की धर्मपत्नी श्रीमती ऋतु गर्ग, मीडिया प्रभारी रवि सारस्वत, अजय बन्धु, अवधेश रावत, नत्थी सिंह, किशन आर्य, अशोक कुमार आढ़तिया, उमा शंकर गुप्ता, महेश बंसल, प्रशान्त माहेश्वरी, ब्रजेश अग्रवाल, आयुष गर्ग, रवि भारद्वाज, कुलदीप चैधरी, मधुबाला अग्रवाल, सीमा गडि़या, दूर्वा गोगिया, मधुर सेठ, मोहिनी त्यागी, ऋचा कश्यप, लोनी बोरा, अमन दीप, कुलदीप पाठक आदि थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti