अर्द्धचंद्राकार पुल का निर्माण का शुरू किए जाने की मांग

मथुरा। वृन्दावन विकास योजना के अंतर्गत वृंदावन स्थित केशीघाट पर बनाए जा रहे अर्द्धचंद्राकार पुल का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने शासन प्रशासन को लिखे पत्र में की है। पालिकाध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रमुख सचिव, मुख्य सचिव, आयुक्त आगरा मण्डल आगरा, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण, जिलाधिकारी मथुरा को बताया कि पिछली सरकार द्वारा वृन्दावन समग्र विकास योजना के तहत नगर में विकास कार्य कराए गए जिसके अंतर्गत यमुना पर अर्द्धचंद्राकार पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। पिछली सरकार द्वारा इस संबंध में पुरातत्व सर्वेक्षण विकास से किसी प्रकार की स्वीकृति नहीं ली गई थी, जिस कारण पुल का निर्माण कार्य नहीं हो सका। नगर के विकास में सहायक यह महत्चपूर्ण योजना वर्तमान में ठप पड़ी है, अगर पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग इसमें स्वीकृति दे देता है, तो इसका निर्माण कार्य सहजता से हो सकेगा। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने बताया कि केशीघाट से परिक्रमा मार्ग को जाने वाला मार्ग सकरा है। जिसमें श्रद्वालु को आवागमन एवं परिक्रमा लगाने में परेशानी होती है। अगर इस पुल का निर्माण हो जाएगा, तो सहजता से श्रद्वालु परिक्रमा दे सकेंगे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti