मथुरा। स्थानीय कृष्णाचन्द्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र अर्पित जैन को उत्कृष्ट स्काउट के लिए राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्वारा पुरूस्कृत होने पर होनहार छात्र को प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश अग्रवाल, प्रबंधक अनिरुद्ध अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कीर्ति मोहन अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य डा. रामसेवक और समस्त स्टाफ ने बधाई दी है।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी राजीव पाठक ने बताया कि कक्षा द्वादश विज्ञान वर्ग में शिक्षाग्रहण कर रहे अर्पित जैन को बसंतोत्सव एवं विदाई समारोह में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।





