अलग-अलग ट्रेन से कटकर दो की मौत

अलग-अलग ट्रेन से कटकर दो की मौत गृह कलेश से तंग युवक ने की ट्रेन के आगे आत्महत्या 

गोविन्द नगर क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर एक की मौत 

मथुरा।  दिल्ली-आगरा रेलवे टै्रक स्थित बाद रेलवे पुल पर आज प्रातः एक युवक ने महाकौशल एक्सप्रेस के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार युवक ने यह कदम गृह क्लेश के चलते उठाया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वहीं गोविंद नगर क्षेत्र में भी एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है तथा परिजनों को सूचना दे दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रिफाइनरी थाना अंतर्गत बाद रेलवे पुल पर डाउन टै्रक पर आ रही महाकौशल एक्सप्रेस के सामने एक युवक आया और पटरी पर लेट गया। कुछ ही पल में ट्रेन उसके परखच्चे उड़ाती हुई निकल गई। हादसे को देखकर आसपास के लोग जमा हो गए। जिन्होंने मृतक की शिनाख्त 26 वर्षीय लोकेश  पुत्र प्रहलाद निवासी गांव छडगांव थाना रिफाइनरी के रूप में की। घटना की सूचना पर जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में कर लिया। इस बीच परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार लोकेश ने यह आत्मघाती कदम गृह क्लेश के चलते उठाया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। 

इसके अलावा गोविंद नगर थाना अंतर्गत रेलवे फाटक पर भी एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में कर लिया। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मृतक की उम्र लगभग 32 वर्ष है, उसके हाथ पर राजपाल गुदा हुआ है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. भारत में भाप वाले इंजन से हाई स्पीड ट्रेन तक रेलवे की यात्रा

  1. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने लंबी दूरी का ट्रायल किया पूरा

  1. बुलेट ट्रेन विचारधारा बनाम पाषाण युग की सोच : वैचारिक संघर्ष की कहानी…




Mediabharti