मथुरा। लोहवन के गोयल स्टोर लक्ष्मी नगर से शिवकुमार पुत्र रामबाबू की बाइक 8760 चोरी हो गयी। वृन्दावन के चैमुंहा से अनेन्द्र पुत्र दुर्गा निवासी तरौली छाता की बाइक 4201 चोर चुरा ले गये। जबकि श्रीजीपुरम कालोनी सुनरख रोड से हरवंश की बाइक 1982 चोरी हो गयी। कृष्णा मोंटेसरी स्कूल से प्रहलाद पुत्र महेन्द्र निवासी दतिया हाईवे की बाइक 5663 चोरी हो गयी।





