अलविदा जुमा की नमाज अता

कड़ी चैकसी में हुई अलविदा जुमे की नमाज

सजदे में झुके हजारों सर

मथुरा। देश की तरक्की अमन-चैन की दुआओं के साथ आज चैक बाजार स्थित जामा मज्जिद पर अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर मुस्लिम भाईयों ने भारी संख्या में जामा मज्जिद पहुंचकर अलविदा जुमे की इबादत पढ़ी। दोपहर से ही चैक बाजार मज्जिद पर नमाजियों का आना शुरू हो गया था। नगर पालिका और पुलिस प्रशासन ने नमाज के लिए व्यवस्थाऐं चैकसी रखी थी। काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि नमाज अदा करने वालों को कोई परेशानी न हो। दूर-दूर से मुस्लिम समाज के लोग नमाज में पहुंचे थे।

 वहीं हिन्दू समाज के लोग राजनैतिक दलों के नेता भी मुबारक बात देने के लिए वहां मौजूद देखे गये। चैकबाजार और उससे आसपास जुडे़ बाजारों में काफी चहल-पहल और नमाजियों की अच्छी खासी संख्या देखने को मिली। मज्जिद पर मौजूद मुफ्ती ने नमाज अदा करायी। बड़े ही खुशनुमा माहौल में अलबिदा जुमा की नमाज सम्पन्न हुई पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे।

शुक्रवार को मथुरा दरवाजा स्थित शाही जामा मस्जिद पर रमजान माह के अखिरी जुमा में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा हर्षोल्लास के साथ अलविदा जुमा की नमाज अता कर देश की तरक्की एवं अमन चैन की दुआ मांगी। अलविदा जुमा के दृष्टिगत सुबह से ही पालिका कर्मचारियों के द्वारा मुस्लिम बस्तियों में साफ सफाई की चाक चैबन्द व्यवस्था की गयी। तो वहीं पुलिस प्रशासन भी नमाज में नमाजियों को कोई विवधान न हो इसके लिये खासा शतर्क रहा। वहीं नगर में शाही जामा मस्जिद के अलावा गौरा नगर कालोनी स्थित मदीना मस्जिद में भी हजारों की तादात में मुस्लिम भाईयों ने अलविदा जुमा की नमाज अता की। गौरतलब है कि ईद से पूर्व होने वाले जुमा को अलविदा जुमा कहा जाता है। मुस्लिम समाज में अलविदा जुमा का बड़ा महत्व माना गया है। शुक्रवार को सुबह से ही मुस्लिम युवकांे में अलविदा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया, नन्हें मुन्ने बच्चे भी नवीन वस्त्र धारण कर अपने परिजनों के साथ मस्जिद की तरफ मुतवज्जा होकर नमाज अता की गयी। सपा के मनोनीत एवं शाही जामा मस्जिद के पूर्व सैकेट्री सैयद मुस्तफा आलम ने बेहतर सफाई व चाक चैबन्द व्यवस्था के लिये नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष आजाद कुरैशी, भूल्लु कुरैशी, उस्मान कुरैशी, हाजी लियाकत, मुख्त्यार अहमद, सलीम अहमद, एजाज अहमद, मुरादी ठेकेदार, बसीम अहमद, अमर हुसैन, छोटू, उस्मान उस्मानी, नूरा मुल्लाजी, अफजल शाह, युसूफ कुरैशी, जुनेद आलम, जावेद आलम आदि लोग मौजूद रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti