मथुरा। थाना महावन पुलिस ने अलीगढ़ से लूट कर भागते तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना महावन प्रभारी पंकज राया ने क्षेत्र के ग्राम नगला लोका से रवि कुमार पुत्र बलवीर निवासी मुडयान सौंख थाना मर्गोरा सहित उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जें से अवैध असलाह व एक बुलेरों गाड़ी बरामद की हैं।





