अवकाश आदेश अनुपालन के लिए विधिवत सूचना अपेक्षित

वर्ष मंे 6 माह से अधिक हो रही हैं छुट्टियाँ

सी0 बी0 एस0 ई0 से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि संघठन ’एसोसियेशन आॅफ एफीलियेटेड स्कूल्स’ के अध्यक्ष मोहन स्वरूप भाटिया ने जिला प्रशासन द्वारा ठण्ड अथवा अन्य करणों से जिला प्रशासन द्वारा आकस्मिक रूप से घोषित अवकाश की विधिवत सूचना भेजे जानें की अपेक्षा व्यक्त की है जिससे उसका अनुपालन किया जा सके।

उन्होंने कहा है कि कतिपय समाचार पत्रों के 22 दिसम्बर के अंक में ठण्ड के कारण जिलाधिकारी के आदेश से 22 दिसम्बर को ही कक्षा 8 तक के विद्यालयों में अवकाश रखे जाने का समाचार प्रकाशित हुआ है। व्यवहारिक रुप से इस आदेश के अनुपालन में यह कठिनाई है कि सभी अभिभावकों के यहाँ समाचार - पत्र नहीं आते हैं और जहाँ आते भी है वहाँ प्रातः लगभग 8 बजे पहुँचते हैं। पारिवारिक व्यस्तताओं के कारण यह भी संभव नहीं होता कि सभी अभिभावक समाचार पत्र आते ही उसे पढ़कर अवकाश की सूचना से अवगत हो जायें।

उन्होंने आगे कहा कि जिस दिन का अवकाश घोषित किया गया है उसी दिन प्रातः सूचना प्राप्त होने पर विद्यालय प्रबन्धन के लिए यह संभव नहीं होता है कि वे अभिभावकों को अवकाश की सूचना भिजवा सकें। शैक्षिक क्षेत्र में सी0 बी0 एस0 ई0 शिक्षण संस्थानओ का महत्त्वपूर्ण योगदान होने पर भी एक ओर जिला प्रशासन विद्यालयों को बंधुआ मजदूर समझता है कि आदेश की सूचना मिलते ही वह किसी भी प्रकार उसका अनुपालन कर लेगा दूसरी ओर ठण्ड में विद्यालय खुलने पर अभिभावक ये समझते हैं कि विद्यालय बच्चों के शत्रु हैं।

उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन आदेश प्रदान करने से पूर्व यह भी विचार करे कि व्यावहारिक रुप से उसका अनुपालन किस प्रकार संभव होगा। जिला प्रशासन जनपद की शिक्षण संस्थाओं की ’मेल आई डी’ प्राप्त कर संदेश भेज सकता है तथा न्यूज चैनल पर भी सूचना प्रसारित कराई जानी चाहिए।

उन्होंने अन्त में कहा कि वर्तमान में वर्ष के 365 दिनों में रविवार, ग्रीष्मावकाश, शीतावकाश, पर्व - उत्सव, महापुरुषों तथा नेताओं की जयन्तियों के कारण 6 माह से अधिक की छुट्टियाँ हों जाती हैं जिसके कारण पढ़ाई बाधित होती है। अनेक छुट्टियाँ ऐसी होती हैं जिनका विद्यार्थियों से कोई सम्बन्ध नहीं होता है और वे राजनैतिक कारणों से की जाती हैं। विद्यार्थियों  की पढ़ाई के हित में इस स्थिति को भी नकारा न जाकर  इस पर शासन तथा शिक्षाविदों को गम्भीरता पूर्वक विचार करना चाहिए।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti