अवैध पिस्टल सहित युवक दबोचा

अलीगढ़ स्थित कालेज में बीएससी का है छात्र  

मथुरा। थाना जीआरपी पुलिस ने जक्शंन से  एक युवक को मुंगेर निर्मित रिवाल्वर के साथ गिरतार कर लिया। पिस्टल बिक्री से पूर्व ही दबोचे इस युवक को जेल भेज दिया गया है। आरोपी अलीगढ़ स्थित एक कालेज का छात्र बताया गया है। जीआरपी मामले की जांच में जुट गई है।

जीआरपी थाना प्रभारी पंकज लवानियां द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शनिवार भोर साढ़े 3 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि जंक्शन स्थित सर्कुलेटिंग एरिया में एक युवक संदिग्ध स्थिति में बैठा हुआ है। उन्होंने साथी पुलिसकर्मियों की मदद से युवक को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। थाने लाकर ली गई तलाशी में उसके पास से एक कन्ट्रीमेड रिवाल्वर जो मुंगेर बिहार से लाई गई है बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र बलबिंदर सिंह उर्फ बड्डी निवासी एलमपुर थाना बन्नादेवी शहर व जनपद अलीगढ़ बताया। यह आईआईएमटी रामघाट रोड अलीगढ़ में बीएससी का छात्र है। सम्भावना है कि युवक अवैध हथियार की खरीद फरोख्त से जुड़ा है तथा पिस्टल बिक्री करने के लिए यहां आया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।  

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti